Skip to main content

2 घंटे बेकरी व दूध की दुकानें खुलीं,सड़कों पर दिनभर सन्नाटा

सप्ताह के आखरी दो दिन होने वाले संपूर्ण लॉकडाउन का पहला दिन शहर सहित जिले भर में सफल रहा। शहर में सुबह से एक भी दुकानें बंद रहीं। शनिवार को शहर में सिर्फ दवा दुकानें खुलीं थी। सुबह दो घंटे के लिए बेकरी और दूध की दुकानें खुलीं थी। नागरिकों ने भी इस लॉकडाउन का गंभीरता से पालन किया। लोग अपने-अपने घरों में रहे, जिससे दिनभर शहर की सड़कों परवीरानी छाई रही।
शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ही निर्देश जारी करते हुए सभी को आगाह किया था। पुलिस प्रशासन ने साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि यदि इस दो दिन के लॉकडाउन में कोई बेवजह घर से निकला हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस चेतावनी का असर ही रहा कि लोग सुबह से ही अपने घरों में रहे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस के जवान सुबह 6 बजे से ही ड्यूटी पर तैनात हो गए। कोतवाली के सामने, महाराजा चौक, बस स्टैंड, बिरसामुंडा चौक, सन्ना रोड शिव मंदिर चौक, कॉलेज रोड सहित अन्य स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती थी। इस वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए भी कोई सड़क पर नहीं निकला। सुबह से ही पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए शहर में विभिन्न इलाकों में घूम रही थी, जिससे लोग घर बैठे लोगों को अंदाजा हो गया कि लॉकडाउन कैसा है। दुकानों के साथ सभी शासकीय व निजी कार्यालय भी शनिवार को बंद रहे। मेडिकल एमरजेंसी की छूट थी। मेडिकल सेवा में सिर्फ सरकारी अस्पताल शनिवार को खुले थे।
शराब की होम डिलीवरी सिर्फ 20- लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद थीं पर इसकी होम डिलीवरी सुविधा चालू थी। पर घर बैठे शराब पीने वालों की संख्या में जिले में बेहद कमी है। शनिवार को जिले के सभी मदिरा दुकानों से सिर्फ 20 लोगों ही ऑनलाइन ऑर्डर किए । होम डिलीवरी के जरिए शराब पहुंचाई गई है।

घरों के प्रवेश द्वार पर दिनभर लटकता रहा ताला

जिस तरह पहले दिन के लॉकडाउन का लोगों ने गंभीरता से पालन किया था, ठीक वैसे ही वीकएंड लॉकडाउन का भी लोग पालन करते हुए देखे गए। शनिवार को शहर के कई मकानों में मेन गेट का ताला खुला ही नहीं। दिनभर मेन गेट पर ताला ना खोलकर लाेगों ने यह संदेश दिया कि वायरस के संक्रमण से बचने का सबसे सुरक्षित स्थान उनका मकान है और कुछ नहीं। शाम के वक्त घरों से बाहर निकलकर मोहल्ले की सड़क पर टहलने वाले भी शनिवार को नजर नहीं आए। क्योंकि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी में शाम के वक्त फिर से मोहल्लों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी थी।
सब्जी दुकानें बंद, फेरीवाले भी नहीं पहुंचे

संपूर्ण लॉकडाउन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को सब्जी की दुकानें भी पूरी तरह बंद रही। सामान्य दिनों में ठेले में या फिर अपने सिर पर टोकरियां रखकर जो फेरी वाले मोहल्लों में घूम-घूमकर सब्जियां बेचते थे वे भी शनिवार को अपने घरों से नहीं निकले। प्रशासन ने हाट बाजार पर भी प्रतिबंध लगाया था। बाहर निकलने पर कहीं कार्रवाई का शिकार ना होना पड़े इस डर से सब्जी वालों ने भी घूम-घूमकर सब्जियां नहीं बेची।
आज भी ऐसे ही करना होगा पालन
रविवार को भी जिले में संपूर्ण लॉकडाउन होगा। इसलिए आज भी दिनभर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। बिना काम से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। दवाओं के लिए यदि कोई घर से बाहर निकलता है तो उसे दवा की पर्ची साथ लेकर निकलना होगा। दूध व अखबार के वितरण का समय सुबह 6:30 से 9:30 निर्धारित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bakery and milk shops open for 2 hours, silence on the streets throughout the day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KthpW
via

Comments