Skip to main content

ट्रक से हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत, 2 गम्भीर

आदिम जाति सरकारी समिति उमेश्वरपुर में शनिवार को खाद लेकर एक ट्रक पहुंचा। जहां मजदूरों ने खाद ट्रक से उतारी फिर ट्रक चालक के साथ सभी ने शराब पी। इसके बाद जैसे ही वह लोग निकले तो सीजी 15 एसी 4980 के चालक गोविंदा ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सड़क किनारे बिजली खंभे को ठोकर मारते हुए गड्ढे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मजदूरों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ट्रक में 6 मजदूर नंदूराम, जगदीश, संतोष, परसू, अमृत और साधारण राम बैठे थे। जिसमें कुछ लोग ट्रक के डाला में भी थे। हादसे में सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस 108 से प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नंदूराम ने दम तोड़ दिया। वहीं जब वहां से दूसरे घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया तो रास्ते में परशु की मौत हो गई। जबकि घायल अमृत सिंह को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। उसकी भी हालत नाजुक है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fC0xV2
via

Comments