Skip to main content

रोजाना 19 सौ टेस्ट फिर भी ढाई हजार सैंपल की जांच पेंडिंग, रिपोर्ट में 3 दिन देरी

प्रवासी मजदूराें व दूसरे राज्याें से आए संदिग्ध लोगों के कारण सैंपलों की पेंडिंग रिपोर्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले मंगलवार को 1539 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी थी, जो इस मंगलवार को 2324 हो गई है। रोजाना पेंडिंग रिपोर्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 1857 सैंपलों की जांच बाकी थी। चूंकि जो सैंपल पहले आता है, उसकी जांच पहले होती है, इसलिए अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट 3-4 दिन में मिलने लगी है।
प्रदेश की पांच सरकारी व निजी लैब में सैंपलों की जांच हो रही है। इसके बाद भी लगातार रिपोर्ट पेंडेंसी बढ़ रही है। एम्स के अलावा नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर, टीबी रिसर्च सेंटर लालपुर, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ व जगदलपुर में सैंपलों की जांच हो रही है। मंगलवार को 1935 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें पांच पॉजीटिव रही। सोमवार को 1939 सैंपलों में तीन की रिपोर्ट पॉजीटिव थी। सप्ताहभर पहले तक पांच लैब में औसत 700 से 800 सैंपलों की जांच हो रही थी। सबसे बड़ा संस्थान एम्स है, जहां रोज 500 सैंपल जांचने का दावा किया जा रहा था। अब वहां मंगलवार को 898 रिपोर्ट आई। जबकि पिछले मंगलवार को महज 329 सैंपलों की रिपोर्ट आई थी। नेहरू मेडिकल कॉलेज में 634 रिपोर्ट आई, जबकि पिछले मंगलवार को केवल 152 सैंपलों की जांच हुई और रिपोर्ट आई। रायगढ़, जगदलपुर व टीबी रिसर्च सेंटर से केवल 403 सैंपलों की जांच हुई। एम्स में 1142, नेहरू मेडिकल कॉलेज में 24, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 960, रायगढ़ में 178 सैंपलों की जांच चल रही है। नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि सभी सैंपलों की पूल टेस्टिंग नहीं की जा रही है। पहले की तुलना में जांच की क्षमता बढ़ गई है।
सबसे ज्यादा बस्तर संभाग के1255 सैंपलों की जांच जारी
सबसे ज्यादा सैंपल बस्तर संभाग के 1255 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। इनमें जगदलपुर का 616, कांकेर का 154, सुकमा का 137, दंतेवाड़ा का 111 सैंपलों की जांच जारी है। दुर्ग संभाग में 350, रायपुर संभाग में 393, बिलासपुर संभाग में 268 व सरगुजा संभाग में केवल 58 रिपोर्ट आनी है।
"वायरोलॉजी लैब में तीनों शिफ्ट में जांच चल रही है। आने वाले दिनों में जांच की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। प्रतिदिन 1000 से ज्यादा सैंपलों की जांच करने का प्रयास जारी है।"
-डॉ. नितिन एम नागरकर, डायरेक्टर एम्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pending investigation of 19 hundred tests yet two and a half thousand samples, 3 days delay in the report


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cQ6Jaa
via

Comments