Skip to main content

दुर्गूकोंदल परिक्षेत्र के 182 केंद्रों में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू

वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल के अंतर्गत तेंदूपत्ता की तोड़ाई शुरू हो गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवलाल दुग्गा ने बताया वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 18 वन प्रबंधन समिति के अंतर्गत 182 खरीदी केंद्र हैं।
इसके तहत ठेकेदारों की ओर से 3 वन प्रबंधन समिति में खरीदी नहीं की जा रही है, जिसमें विभाग खरीदी कर रही है। वन प्रबंधन समिति हामतवाही, चिखली, गुमडीडीही में विभाग खरीदी कर रही है। वन क्षेत्र दुर्गूकोंदल को 38100 का लक्ष्य मिला है, जिसे मौसम के साथ साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंगलवार से हाटकोंदल, लोहतर, दमकसा, पेडावारी, चिखली, कोड़े समिति में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू हो चुका है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को देते हुए सावधानियों का पालन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tendu leaf plucking started in 182 centers in Durgukondal zone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y08vpX
via

Comments