अंचल में भी नमक की कमी की अफवाह का असर देखा गया। प्रशासन को भी लगातार शिकायत आ रही थी कि नमक को अधिक दाम में बेचा जा रहा है। इस पर तहसीलदर आनंद नेताम के नेतृत्व में दुकानों में छापामार कार्रवाई की गई। इसमें एक दुकान में 18 रू प्रिंट वाले नमक को 30 से 40 रुपए में बेचते पाया गया। वहीं एक दुकान में प्रबिंधित गुटखा, पाउच, बीड़ी, सिगरेट बरामद कर चालानी कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने अपने आदमी को विभिन्न दुकानों में ग्राहक बनाकर नमक, बीड़ी, गुटखा खरीदने के लिए भेजा। इसमें सबसे पहले सुरेश किराना स्टोर्स दल्लीरोड़ में 18 रुपए प्रिंट रेट वाले नमक को 30 रू में बेच रहा था। वहीं 10 रुपए की बीड़ी को 40 रुपए में बेचा जा रहा था। छापेमारी कर दुकानदार से 4 हजार रुपए का चालान काटा है। वही अंतागढ़ रोड में चांडक की दुकान में भी ग्राहक भेजकर यहां से गुटखा, बीड़ी, सिगरेट बरामद कर 1 हजार रुपए का चालान काटकर चेतावनी दी है कि कोई भी प्रतिबंधित सामग्री का बिक्री न करें और सामान भी निर्धारित दाम पर ही बेचे। टीम में प्रशिक्षु डीएसपी राहुल उइके, नायब तहसीलदार अरूणिमा टोप्पो, नगर पंचायत सहायक राजस्व निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे। तहसीलदार आनंद नेताम ने कहा कि कोई भी सामान निर्धारित दाम में ही बेचें। अफवाह फैलाकर ऊंची दाम में सामान न बेचें। नमक की कोई कमी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bwBlMm
via
Comments
Post a Comment