लॉकडाउन में जैसेे-जासे प्रशासन छूट दे रही है, वैसे-वैसे बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। सड़कों में भी बड़ी संख्या में वाहनों से लोग निकलने लगे हैं। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की जारी दिशा निर्देशों के पालन में भी लापरवाही सामने आने लगी है। लोग बिना मास्क के सड़क और बाजार करने निकल रहे हैं। नगर पंचायत एेसे लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई के मूड में आ गई है।
दल नगर के भीतर कई जगह कैंप लगा मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल रही है। साथ ही उन्हें मास्क पहनने के लिए कह रहा है। गुरुवार को पुराना बाजार चौक में दल ने पुलिस के साथ मिलकर कैंप लगा रहा है। यहां 17 लोगों पर मास्क न पहने के लिए कार्यवाही की गई। उन सभी से सौ-सौ रुपए वसूले गए।
नगर पंचायत पखांजूर की ओर से गठित दल के सदस्यों ने बताया सभी को मास्क लगा निकलना है इसकी जानकारी है, लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना जैसी बी मारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जैसे ही पैसे देने के लिए रसीद काटी जाती है वैसे ही लोग पैसे नहीं होने का बहाना बनाने लगते हैं, लेकिन जब पुलिस उनसे वाहन छोड़ कर जाने को कहती है और पुलिस का दबाव देख तुरंत जेब से पैसे निकल जाते है।
जागरूक करने के बाद भी लापरवाही, दुख की बात
पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने कहा उनके द्वारा नगर में लोगों को निशुल्क मास्क बांटा गया, ताकि लोग इसे पहन कर ही निकले। इसके साथ यह भी बताया गया है कि अगर मास्क नहीं है तो कम से कम गमछा अपने मुंह में बांध कर निकले। इसके बाद भी लोग इन अपीलों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो बड़े दुख की बात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d17lt0
via
Comments
Post a Comment