Skip to main content

दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए महंगा

दिल्ली सरकार ने शराब के बाद मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट 30 प्रतिशत कर दिया है। पहले पेट्रोल पर वैट 27 प्रतिशत और डीजल पर वैट 16.75 प्रतिशत था। ऐसे में दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। अब एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपए का होगा। पहले कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल 69.39 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले 62.29 रुपए प्रति लीटर था।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में डीजल के दामों में एकसाथ इतनी अधिक बढ़ोतरी इसके पहले कभी नहीं की गई। शराब और पेट्रोलियम उत्पाद के दामों में बढ़ोतरी का बचाव करते हुए उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि जीवन सतरंगी और चमकदार ही नहीं होता, कठिन समय में कड़े फैसले करने पड़ते हैं। यह वित्त मंत्री के रूप में मेरी सीख है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार के राजस्व खत्म होने की बात कही थी। गौरतलब है कि तीनों चरणों के लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखे गए हैं।

पेट्राेल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रु., डीजल पर 13 रु. की बढ़ाेतरी, दाम पर काेई फर्क नहीं पड़ेगा
केंद्र सरकार ने पेट्राेल अाैर डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। पेट्राेल पर 10 रु. अाैर डीजल पर 13 रु. प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। हालांकि इससे उपभाेक्ता की जेब पर काेई दबाव नहीं पड़ेगा क्याेंकि खुदरा दाम नहीं बढ़ेंगे। लेकिन दुनिया में क्रूड सस्ता हाेने का लाभ उपभाेक्ताअाें काे नहीं मिल सकेगा। मंगलवार रात से ये वृद्धि लागू हाे गई है। अतिरिक्त राजस्व का इस्तेमाल इन्फ्रास्ट्रक्चर अाैर दूसरे विकास कार्याें में किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L063Tg
via

Comments