हायर एजुकेशन में जनरल प्रमोशन के लिए सरकार ने अभी कोई निर्देश नहीं दिया है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा होंगी। परीक्षा के 15 दिन पहले समय सारणी घोषित की जाएगी। परीक्षा में कोई गेप नहीं होगा। छुट्टी के दिन भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का आयोजन निरीक्षण सैनिटाइजेशन, मूल्यांकन आदि पर गाइड लाइन से की जाएगी। यह जानकारी दुर्ग यूनिवर्सिटी के उपकुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप ने स्वरूपानंद कॉलेज के द्वारा आयोजित वेबिनार में सभी को संबोधित करते हुए कहा। इस वेबिनार में काॅलेज के अन्य प्रोफेसरों ने भी अपनी राय रखी। जिसमें कल्याण काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. पीएस शर्मा, डॉ. डीएन शर्मा आदि ने राय रखी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TJMCmt
via
Comments
Post a Comment