Skip to main content

14 नए मरीज मिलेे, 19 लाख किसानों के खाते में आज जमा होंगे 15 सौ करोड़

प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें राजनांदगांव के डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर भी है। उसकी वजह से डिप्टी कलेक्टर ही नहीं, राजनांदगांव के कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य भी क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में आंकड़ा 117 पहुंच गया है। वहीं काेरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को भूपेश सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश के 19 लाख किसानों को गुरुवार से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आैर सांसद राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल इसकी शुरुआत करेंगे। इसके तहत किसानों के खाते में 15 सौ करोड़ रुपए की पहली किस्त जमा होगी। राज्य सरकार किसानों को चार किस्तों में 57सौ करोड़ रुपए देगी। इससे धान, मक्का और गन्ना के किसानों को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सभी मंत्री सीएम हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। सीएम भूपेश ने बुधवार को योजना के शुभारंभ की तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ देश में पहला ऐसा राज्य है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर राहत प्रदान कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहितकरना और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है। इस योजना सीधा प्रसारण दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर होगा। सीएम भूपेश कार्यक्रम की शुरूआत में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में जानकारीदेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में उपस्थित योजना के हितग्राहियों के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और लघु वनोपज के हितग्राही तथा गन्ना और मक्का उत्पादक किसानों से वीडियो कांफ्रेसिंग से जरिए चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ेंगे।
10 हजार रुपए प्रति एकड़ का होगा भुगतान चार किस्त में किसानों को दिया जाएगा पैसा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना बनाई है कि किसानों को 4 किस्तों में भुगतान किया जाएगा। इसके तहत अधिकतम 10 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाएगा। इसमें धान के 18 लाख 34 हजार 834 किसानों को फायदा मिलेगा। इसमें 9 लाख 53 हजार 706 सीमांत, 5 लाख 60 हजार 284 लघु और 3 लाख 20 हजार 844 बड़े किसान शामिल हैं। गन्ना किसानों को अधिकतम 355 रुपए प्रति क्विंटल की दिया जाएगा। 34 हजार 637 किसानों को 73 करोड़ 55 लाख रुपए चार किस्तों में दिए जाएंगे। पहला किस्त 18.43 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही साल 2018-19 में सहकारी शक्कर कारखानों के माध्यम से खरीदे गए गन्ना की मात्रा के आधार पर 50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि भी देगी। किसान योजना में साल 2020 में राज्य सरकार ने धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कोटकी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए लॉकडाउन के समय में फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 900 करोड़ की राशि दी है। भूपेश सरकार ने इसके पहले लगभग 18 लाख किसानों का 8800 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरबा में पॉजिटिव मिले युवक को देर रात बिलासपुर के जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g8T1kF
via

Comments