Skip to main content

बस्तर में मानसून पहुंचने की नई तारीख 13 जून पहले 8 तक आता था, राजधानी पहुंचेगा 16 को

बस्तर में मानसून आने की तारीख 5 दिन आगे बढ़ गई है। औसत रूप से मानसूनी हवा यानी दक्षिण-पश्चिम से बादल बस्तर सीमा को 8 जून को छूते थे, लेकिन राष्ट्रीय मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक स्थानीय मौसम केंद्र ने मानसून अाने की नई तारीख 13 जून घोषित की है। इस तरह, राजधानी रायपुर में अब मानसूनी हवा 10 के बजाय 16 जून तक अाएगी। पूरे प्रदेश में 17 जून को होने वाली बारिश मानसून की रहेगी। मौसम विभाग ने 1901 से 1940 के बारिश पैटर्न के आधार पर मानसून के आने की एक सामान्य तारीखें जारी की है। शेष|पेज 5इस तारीख के आसपास ही मानसून सक्रिय होने का अनुमान रहता है। पिछले कई वर्षों में देखा गया है कि मानसून सामान्य तौर पर इस तारीख के पांच-सात दिन बाद ही आ रहा है। यह स्थिति छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में देखी जा रही है। इसलिए मौसम विभाग ने अब 1961 से 2019 के बारिश पैटर्न के आधार पर मानसून आने की नई तारीखें घोषित की है। इसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम हवा बस्तर में 8 के बजाए 13 जून तक दस्तक देंगी। मानसून 10 जून तक रायपुर पहुंचता था, जो अब 16 तारीख तक पहुंचेगा। पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून 17 जून तक सक्रिय हो जाएगा।
मानसून पूर्व की हलचल तेज
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 12 घंटे में यह चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। यह उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। यह 17 मई तक फिर से उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। यह मानसून सक्रिय होने की स्थितियां है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीपों में सक्रिय होने के लिए अनुकूल परिस्थिति है। 20 मई तक छत्तीसगढ़ से लगे हुए ओडिशा में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। प्रदेश में समुद्र की ओर से नमी आ रही है और दिन में तेज गर्मी भी पड़ रही है। इस वजह से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में शाम-रात को तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

विदाई भी कुछ देरी से होगी

मानसून की विदाई भी अब देरी से होगी। प्रदेश से मानसून की विदाई उत्तरी हिस्से से शुरू होती है। पेंड्रारोड से इसकी विदाई 3 अक्टूबर तक होती थी, जो अब 7 अक्टूबर हो गई है। रायपुर में 3 के बजाए 9 अक्टूबर तक वापसी होगी। पूरे छत्तीसगढ़ से यह 12 अक्टूबर तक रुखसत होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X0cHhJ
via

Comments