कोरोना काल में बहुत थोड़ी सी ट्रेनें शुरू हुई हैं लेकिन इसके साथ अवैध टिकटों का गोरखधंधा भी शुरू हो गया है। मंगलवार को रायपुर में आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग ने छापा मारकर एक टिकट दलाल को पकड़ा है। उसके पास से दलाल के पास से 26 हजार रुपए के 12 अवैध ई-टिकट जब्त कर लिए गए। डिटेक्टिव विंग के इंस्पेक्टर बीके चौधरी ने बताया कि सोमवार रात से ही कुरुद का दलाल नजर में था। इसे रायपुर से लगातार ट्रेस किया या और फिर मंगलवार को टीम वहां पहुंच पुराने मार्केट रोड पर ओल्ड मंडी कॉम्प्लेक्स की शॉप नंबर-13 में राधा स्वामी ट्रैवल्स पर छापा मारा तो राहुल वरदियानी पकड़ा गया।आरपीएफ के मुताबिक वह आईआरसीटीसी के दो पर्सनल आईडी से 12 आरक्षित ई-टिकट बना रहा था। आरपीएफ की टीम ने कंप्यूटर व मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर संजय वर्मा और टीम ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xxsll5
via
Comments
Post a Comment