Skip to main content

सीआरपीएफ में कोरोना के आए 12 नए मामले, संक्रमिताें की कुल संख्या 155 हुई

सीआरपीएफ में मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामले आए। यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम दीनाकरण ने बताया कि इसमें से 152 दिल्ली, 2 नोएडा और एक मामला कुपवाड़ा यूनिट से जूड़ा है। मंगलवार के आए मामले लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स के सीआरपीएफ मुख्यालय से जुड़े हैं। रविवार को सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात 40 अधिकारी और कर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया था। सभी का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। रविवार को सीजीओ कॉम्पलेक्स के मुख्यालय में तैनात एक विशेष महानिदेशक का निजी सचिव भी पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मुख्यालय को सील कर दिया था। इसे सेनिटाइजेशन के बाद खोला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8ZUKN
via

Comments