दूसरे राज्यों फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए 11 ट्रेनें चरणबद्ध चलायी जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें कॉल कर जानकारी ले सकेंगे। साथ ही एप पर भी पंजीयन की सुविधा दी गई है।
जिन 11 ट्रेनों को चरणबद्ध किया है उनमें पठानकोट पंजाब से चांपा के लिए एक ट्रेन, साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर के लिए एक ट्रेन, लखनऊ उत्तरप्रदेश से रायपुर के लिए तीन ट्रेन, लखनऊ से भाटापारा के लिए दो ट्रेन, मुजफ्फरपुर बिहार से रायपुर के लिए एक ट्रेन और दिल्ली से बिलासपुर के लिए एक ट्रेन को संभावित किया गया है।
मदद पाने लोग 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 तथा 88277-73986 नंबरों पर फ़ोन कर आने-जाने वालों की जानकारी दे सकते है। इसके अलावा सीजी कोविड-19 ई पास एप्लीकेशन के माध्यम से भी नियमानुसार ई पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबलिंक पर एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dCODbl
via
Comments
Post a Comment