Skip to main content

स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक छुट्‌टी घोषित

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली सरकार के स्कूल व सहायता प्राप्त स्कूलों की बुधवार को 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। आदेश में साफ कहा गया है कि कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इस बार गर्मी की छुट्‌टी में छात्रों को किसी भी टीचिंग लर्निंग एक्टिविटीज के लिए ना बुलाया जाए। इससे पहले भी 11 मई से 30 जून तक ही गर्मियों की छुट्‌टी होती थी लेकिन छात्रों को तरह-तरह की एक्टिविटीज के लिए बुलाया जाता था। शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त शिक्षा निदेशक ने छुट्‌टी का आदेश जारी कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dhxLqy
via

Comments