Skip to main content

10 साल से अटका तर्रीघाट व जालबांधा रोड होगा चौड़ा

लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020-21 वित्तीय में 10 साल पुराने के अटके करीब 70 प्रतिशत कार्यों को शामिल किया है। इन कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।27 किलोमीटर तक उतई-तर्रीघाट मार्ग का 3 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व नगपुरा-जालबांधा मार्ग का डेढ़ करोड़ से चौड़ीकरण कार्य शामिल है। लो निर्माण विभाग ने इन कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कोरोना संकट की वजह से वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही नए कार्यों की कार्ययोजना तैयार नहीं हो सकी।
शासन द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों की जल्द होगी शुरुआत, टेंडर प्रकिया हुई शुरू
2.30 करोड़ में सिविल लाइन की सड़कों का डामरीकरण: साल 2012-13 के प्लानिंग में सिविल लाइन पहुंच मार्ग में 17.65 किमी सड़क का डामरीकरण किया जाना तय किया गया। इस प्रस्ताव को इस वर्ष पुन: शामिल कर कार्य कराया जाना तय किया गया है। सिविल लाइन के लिए 2.39 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय बजट में शामिल किया गया है। वर्ष 2014 की अंजोरा बिरेझर मार्ग का चौड़ीकरण, वर्ष 2016 का बोगदा पुल से रायपुर नाका मार्ग, ढौर मार्ग समेत करीब दर्जनभर पुराने प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
मेंटनेंस को अन-प्लान वर्क्स में किया शामिल: पीडब्ल्यूडी ने सड़क और पुलिया की रिपेयरिंग के काम को अन प्लांड वर्क्स में शामिल किया है। इसके तहत अंडा निकुम विनायकपुर मार्ग में टुकडों में 7.40 किमी डामरीकरण किया जाएगा। गनियारी बोरी मार्ग में 1.20 किमी, उतई पाटन में 2.50 किमी, नगपुरा करेला मार्ग में 3.25 किमी, बसनी, कन्हारपुरी, तुमाकला बोरी-लिटिया मार्ग में 3 किमी सड़क को ठीक किया जाएगा। इसी तरह जिले में 29 जगहों पर सड़कों के संधारण की योजना तैयार की है। योजना पूरे होने से राहत मिलेगी।
चरोदा में 8 और रानीतराई में 9 साल बाद स्कूल भवन का निर्माण: इसी तरह भवन निर्माण के भी पुराने प्रोजेक्ट में इसी साल काम शुरू किए जाएगा। वित्तीय वर्ष 2011-12 भरर कन्या हाईस्कूल भवन में और रानीतराई उच्चतर माध्यमिक विद्यलय, बेल्हारी उच्चतर माध्यमिक भवन के प्रस्ताव को शामिल किया गया। इसके अलावा साल 2012-13 के चरोदा बस्ती स्कूल भवन, मर्रा स्कूल भवन और जामगांव एम में स्कूल भवन के कुछ हिस्से में निर्माण किया जाएगा। इसके करीब 40 से 45 लाख का बजट तैयार किया है।
जल्द शुरू होगा कार्य

अब डेढ़ महीने के बाद निर्माण से जुड़ी गतिविधियां दोबारा से शुरू हो रही। इसके चलते ही 10 साल पुराने तक के लंबित प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाना तय किया।
प्लाट बजट में शामिल
"पुराने प्रस्तावों को इस साल के प्लान बजट में शामिल किया गया है। सभी सड़क निर्माण और भवन के सभी योजनाओं के लिए अनुमानित बजट भी तैयार किया गया है। शासन से अनुमित मिलने ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।"
-विजय कोर्राम, ईई, पीडब्ल्यूडी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yB160D
via

Comments