Skip to main content

कोरोना से सुरक्षा के लिए मंदिर में किया 108 सुंदरकांड पाठ

सीता नवमी पर आचार्य कान्हा महाराज के नेतृत्व में 108 सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसकी शुरुआत कुसुम कानन शिव मंदिर, कोसा नगर में शुक्रवार शाम से की गई, जिसका समापन सुबह 11 बजे हुआ। इसके बाद हनुमान जी की महाआरती की गई।
भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। यह आयोजन मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया गया। आचार्य कान्हा ने कहा कि आज पूरे देश में केवल मीडिया तंत्र के भरोसे ही हर छोटी से बड़ी घर बैठे लोग, देख, पढ़ पा रहे हैं। पूरा विश्व महामारी से गुजर रहा है। घर के बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। ऐसी परिस्थितियों में भी खतरे के बीच मीडिया कर्म हर एक खबर हम तक पहुंचा रहे। तो हमारा भी फर्ज भी बनता है कि हम भी उनके लिए कुछ करें। इसलिए 108 सुन्दरकांड का पाठ मां जानकी की जन्मोत्सव पर शुरू किया गया, जिसकी पूर्णाहुति शनिवार को हुई। उनकी सुरक्षा व अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। आयोजन में सीमित पंडितों की उपस्थिति में पाठ किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W19QG9
via

Comments