उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के 10 लोग वापस घर जाने के लिए कई दिनों से आवेदन प्रशासन के पास किए है, लेकिन अभी तक वापस जाने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ग्राम खेवरखार के 10 लोग इस वर्ष जनवरी माह में यहां पर जीविका यापन करने के लिए पहुंचे और घूम-घूमकर फेरी का व्यावसाय कर सामान बेचते थे, लेकिन 24 मार्च से लाकडाऊन की वजह से कांकेर में ही फंसकर रह गए और वापस घर नहीं जा पा रहे हैं।
जब से लॉकडाउन लगा है।,तब से यह सभी 10 लोग वापस घर जाने के लिए प्रशासन के पास आवेदन लगाए हंै। जब मजदूरों को उनके घर वापसी करने की प्रक्रिया सरकार से चली। तब उम्मीद बंधी कि उनको घर वापस भेजा जाएगा, लेकिन अभी तक प्रशासन से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इससे इनमें निराशा बनी हुई है।
भेजने की प्रक्रिया हो गई है : कांकेर अपर कलेक्टर एमआर चेलक ने कहा भदोही के लोग भी लॉकडाऊन में फंसे हुए हैं। जिन्हें भेजने की प्रक्रिया हो चुकी है। शीघ्र वाहन से इन सभी लोगों को भेजा जाएगा। उन्हें छग बार्डर तक भेजा जाएगा। इसके बाद आगे दूसरे वाहन की व्यवस्था रहेगी।
सूखा राशन मिलना बंद
जिला कार्यालय में फिर से आवेदन करने के लिए ये सभी लोग पहुंचे थे। इन लोगों को लॉकडाउन लगने के बाद से ही सूखा राशन मिल रहा था। मई माह से इन लोगो ंको सूखा राशन मिलना भी बंद हो गया है। इससे इन लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला कार्यालय पहुंचे राजेंद्र प्रसाद, मनीलाल, राजकुमार, कमलेश कुमार, अनिल जोशी, महेंद्र कपूर, लव जायसवाल ने कहा उन्हें जल्दी भेजने की व्यवस्था प्रशासन को करना चाहिए। अब उनके पास पैसे भी नहीं है। इस माह से प्रशासन से सूखा राशन भी नहीं मिल पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlhStz
via
Comments
Post a Comment