लॉकडाउन में अब शादी करने के लिए सरकारी मुहूर्त के अनुसार फेरे लगाने पड़ेंगे। साथ ही शर्तों का पालन करना होगा। इसके बाद ही अनुमति दी जा रही है।
कोरबा अनुभाग में अब तक 10 तो कटघोरा में 5 जोड़ों ने शादी की अनुमति ली है। दूसरे जिले में विवाह करने वालों को अभी अनुमति नहीं दी जा रही है। बैंड बाजा ही नहीं लाउडस्पीकर के बिना ही फेरे लेने पड़ेंगे। सीजन में पहले बार लोग रामनवमी के बाद अक्ती में लॉकडाउन की वजह से शादी नहीं कर पाए। लगभग 3 हजार लोगों का विवाह टल गया। लॉकडाउन के लगातार बढ़ने की वजह से अधिकांश लोग अब विवाह करने का विचार भी छोड़ चुके हैं। लेकिन लॉकडाउन-2 में शर्तों के बाद विवाह करने की छूट दी गई।
इसके बाद लोग आवेदन लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचने लगे। इनकी संख्या काफी कम है। अब तक जिले में 15 लोगों ने ही अनुमति ली है। उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार ही शादी करनी होगी। इसके बिना कार्रवाई हो सकती है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा और हैंडवाश व सैनिटाइजर भी रखना होगा, जिससे संक्रमण से बचा जा सके।
इस महीने 5 मुहूर्त फिर भी एक भी बुकिंग नहीं
लॉकडाउन की वजह से शादी घरों व होटलों की बुकिंग पहले से ही रद्द है। इस महीने 5 मुहूर्त हैं। 15, 17, 18, 19, 23 को शादी कर सकते हैं। लेकिन प्रशासन के नियम के बाद होटलों व शादी घरों में विवाह ही नहीं हो सकता। सीएसईबी काॅलोनी के संतोष महंत ने बताया कि भांजे की शादी के लिए अब लॉकडाउन खुलने का इंतजार है।
विवाह के लिए ये हैंशासन की शर्तें
- विवाह में 10 से अधिक सदस्य नहीं होना चाहिए
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, मास्क भी जरूरी
- समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग भी करना होगा
- विवाह कार्यक्रम के दौरान खान-पान का सामान साथ रखना होगा
- शासन से निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने वाले कार्रवाई
- सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही शादी कर सकेंगे
- घर में ही कार्यक्रम, सार्वजनिक भवनों का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlJYot
via
Comments
Post a Comment