Skip to main content

1 जून से चलने वाली 6 ट्रेनाें का टाइम-टेबल जारी, स्पेशल के तौर पर दोनों रूट पर चलेंगी ट्रेनें, स्टॉपेज भी तय

(अमनेश दुबे)रेलवे ने 1 जून से 100 जाेड़ी ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनों का टाइम-टेबल जारी हो गया है। रेलवे ने हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल और रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी के स्टेशनों में पहुंचने और छूटने के समय को तय कर दिया है। रायगढ़ से लेकर बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व डोंगरगढ़ तक प्रदेश के स्टेशन हैं। सभी स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ ही उसके आगमन और प्रस्थान के समय को तय कर दिया गया है। सभी ट्रेनें स्पेशल के तौर पर चलाई जाएंगी।
रायपुर पहुंचने का समय
हावड़ा-अहमदाबाद 1.35 बजे
अहमदाबाद-हावड़ारात 10.55 बजे
हावड़ा-मंुबई मेल 9.05 बजे
मुंबई से हावड़ा शाम 4 बजे
जनशताब्दी एक्सप्रेस : रायगढ़ से सुबह 6.20 बजे छूटकर बिलासपुर सुबह 8.40 बजे, रायपुर 10.25 बजे, दुर्ग 11.20 बजे, राजनांदगांव 11.47 बजे, 12.14 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। गोंदिया से रायगढ़ तक जाने वाली जनशताब्दी शाम 5.45 बजे रायपुर, 6.48 बजे बिलासपुर व रात 10 बजे रायगढ़ तक जाएगी।
टाइम-टेबल के साथ ही स्टेशनों में स्टॉपेज भी निर्धारित हो गए हैं। ढाई महीने बाद रायपुर से गुजरने वाली छह ट्रेनों में यात्रियों के सफर करने संबंधित पूरी तैयारी हो गई है।-तन्मय मुखोपाध्याय, सीनियर डीसीएम, रायपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Time-table of 6 trains running from June 1 released, trains will run on both routes as a special, stoppage also fixed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZzjqSG
via

Comments