Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची जिला के सभी सात पॉजिटिव हिंदपीढ़ी से निकलने के बाद यहां के लिए जिला प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सरकार और डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ है, वह खुद जांच के लिए हेल्पलाइन नंबर 8434086928 या 1950 पर संपर्क करें। क्योंकि, जितनी सैंपलिंग होगी, संक्रमण से उतना ही बचाव होगा। ऐसे लोगों को देखकर भी लोग एहतियात बरतें। जिनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहा, उनसे कैसे एहतियात बरतें, यह खतरनाक स्थिति है। क्योंकि, रांची के जो पांच नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, उनमें भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

सिविल सर्जन बीबी प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार सभी संक्रमित व्यक्तियों को ए-सिमटमेटिक कहा जाता है। 95 प्रतिशत लोगों में कोरोना के लक्षण 4-7 दिनों के अंदर नजर आने लगते हैं, लेकिन कई परिस्थितियों में इसके लक्षण आने में 14-28 दिन भी लग सकते हैं। दुनिया में 20 प्रतिशत ऐसे भी लोग हैं, जिनमें कोरोना के वायरस होते हुए भी कोई लक्षण बिल्कुल नजर नहीं आए। ऐसे में सैंपल देकर अपनी जांच कराना ही पहचान व बचाव का एकमात्र तरीका है। बताते चलें कि कोरोना की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला भी ए-सिमटमेटिक थी और उनमें कोई भी लक्षण नहीं थे।

नए मरीजों के संपर्क में आए 21 का लिया सैंपल

कई लोगाें के सैंपल जांच के लिए गुरुवार को भी लिए गए। इनमें बुधवार को पांच नए पॉजिटिव मरीज के कांटैक्ट में आए 21 लोगों का सैंपल गुरुवार को मेडिकल टीम ने लेकर जांच के लिए भेजा है। जिन लोगों का सैंपल लिया गया, उनमें अपर चुटिया, महावीर नगर, सहजानंद चौक, नाला रोड, हरमू, पुरानी रांची और टाटीसिल्वे के हैं। एक व्यक्ति द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने की जानकारी मिलने पर एडीएम ने समझाया, इसके बाद उसका सैंपल लिया गया। इधर, मेडिकल टीम जब सैंपल लेने के लिए गुरुवार को गुरुनानक स्कूल से रवाना हुई तो उसके सम्मान में तालियां बजाई गईं। डॉक्टर और पुलिसकर्मियों ने इस संक्रमण काल से लड़ने के लिए एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सैंपल लेने जाती टीम के लिए पुलिसकर्मियों ने उनके सम्मान में बजाई तालियां।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ca9e6r
via IFTTT

Comments