Skip to main content

Jharkhand daily news

हिंदपीढ़ी में काेराेना पॉजिटिव आठ मरीज मिलने और रविवार काे एक मरीज की मृत्यु हाेने के बाद पुलिस पूरी तरह सख्ती बरत रही है। किसी भी काम के लिए हिंदपीढ़ी के लाेगाें काे मुहल्ले से बाहर आने नहीं दिया जा रहा है। कई लाेगाें के घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। क्योंकि, घर का अनाज खत्म हाे गया है। लाेगाें की परेशानी काे देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली बार लाभुकों के घर पर डाेर स्टेप डिलीवरी कर राशन पहुंचाया।

रविवार काे हिंदपीढ़ी क्षेत्र से जुड़े वार्ड नंबर 21, 22 और 23 के विभिन्न मुहल्लों में राशन पहुंचाया गया।

डीसी राय महिमापत रे के निर्देश के बाद हिंदपीढ़ी के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के अंतर्गत आने वाले लाल-पीला कार्ड के लाभुकों के घर तक राशन पहुंचाई गई। इसके लिए नई व्यवस्था की गई थी। एफसीआई के गाेदाम से खाद्यान्न उठाकर गुरुनानक स्कूल लाया गया, फिर यहां से संबंधित क्षेत्र के डीलर ऑटाे में खाद्यान्न उठाकर लाभुकों के घर तक ले गए और उन्हें घर पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इस दाैरान ऐसे लाेगाें काे भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और घर में अनाज भी नहीं है।

सिविल डिफेंस वर्कर बने सहारा, दवा-दूध भी पहुंचा रहे

किसी तरह की काेताही न हाे, इसलिए प्रशासन ने वाॅलियेंटर्स अाैर सिविल डिफेंस वर्कर काे तैनात किया है। ये प्रत्येक घर में जाकर लाेगाें काे दवा से लेकर दूध अाैर राशन-पानी तक पहुंचा रहे हैं। प्रशासन ने हिंदपीढ़ी के अंतर्गत अाने वाले तीनाें वार्डों में छह-छह सिविल डिफेंस वर्कर काे तैनात किया है, जाे तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many houses in Hindpiri did not burn stove, administration distributed ration to house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZK1vb
via IFTTT

Comments