लगातार जलस्तर घटने के कारण हटिया डैम से पानी की राशनिंग 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इससे धुर्वा, एचईसी आवासीय परिसर, बिरसा चौक, हिनू, हवाईनगर, डोरंडा दर्जी मुहल्ला, हटिया स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पेयजल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में सोमवार को निर्णय लिया गया कि डैम से जुड़े इलाकों में अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को जलापूर्ति नहीं होगी। 13 अप्रैल को ही डैम का जलस्तर घटकर 11.1 फीट पर आ गया है। जबकि अप्रैल-2019 में जलस्तर 22.7 फीट था। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल जलस्तर 11.6 फीट कम है। वैसे मई के बाद फिर राशनिंग पर निर्णय लिया जाएगा।
रूक्का, गोंदा डैम में पर्याप्त पानी
रूक्का और गोंदा डैम से जुड़े इलाकों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इन डैमों में पर्याप्त पानी है। वाटर लेवल ठीक रहने के ही कारण रूक्का-हटिया लाइन से डोरंडा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, नेपाल हाऊस, अशोक नगर, हरमू, सिरम टोली आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है।
10 साल में तीसरी बार कटाैती
कार्यपालक अभियंता रियाज आलम ने बताया किघटते जलस्तर को देखते हुए 10 साल में तीसरी बार पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है। पहली बार 23 दिसंबर 2011 से 16 जून 2012 तक और दूसरी बार वर्ष 15 अक्टूबर 2015 से 16 जून 2016 तक राशनिंग हुई थी। तीसरी बार काफी देर से राशनिंग की नौबत आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JYOrqe
via IFTTT
Comments
Post a Comment