Skip to main content

Jharkhand daily news


बलियापुर प्रखंड में 23 पंचायतेे हैं। यहां की कुल आबादी 1 लाख 40 हजार 908 है। बलियापुर ग्रामीण बहुल क्षेत्र है। यहां के युवा नाैकरी की तलाश में देश के काेने-काेने में जाया करते हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद विभिन्न प्रदेशाें से बलियापुर में सैकड़ाें की संख्या में मजदूरी करने वाले लाैट अाए हैं। बलियापुर सीएचसी में बाहर से अाने वाले 257 लाेगाें की जांच हुई है। हालांकि अभी तक किसी में संक्रमण नहीं मिला है, लेकिन ग्रामीणाें में काेराेना को लेकर दहशत हैं। इसके बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्राें को सेनेटाइज करने अथवा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। सीएचसी काे सुरक्षित करने के लिए मात्र तीन बाेरा ब्लीचिंग पाउडर ही मिला है। यही नहीं, प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया काे 10 हजार रुपए का सरकारी निधि मिली है। मुखियाओं को इसी राशि से पंचायत के जरूरतमंदाें के बीच 10 किलाे खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

अधिकारियाें काे इस दिशा में उठाने चाहिए कदम

जरूरतमंदाें के बीच अनाज देने के लिए 10 हजार रुपए का अावंटन मिला है। जरूरतमंदाे काे 10 किलाे अनाज देना है। सुरक्षा काे लेकर वरीय अधिकारी काे कई बार अवगत करा चुके हैं।\'\'
संजय कुमार महताे, मुखिया, जगदीश पंचायत

बाहर से अाने वाले 257 लाेगांे का कराई गई जांच

बाहर से आए 257 लोगों की जांच कराई गईं हैं। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की के लिए आवश्यक सेनेटाइजर, ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध विभाग की ओर से कराए गए हैं।\'\'
सर्वजीत सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, बलियापुर

फाॅगिंग, सेनेटाइजर के लिए फंड नहीं

फाॅगिंग सेनेटाइजर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के लिए फंड ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध नहीं है। स्थिति पर नियंत्रण रखी जा रही है। हर पल की जानकारी वरीय अधिकारी काे दी जा रही है।\'\'
रतन कुमार सिंह, बीडीअाे, बलियापुर प्रखंड

बाहर से बलियापुर अाने वाले 257 संदिग्धाें की अब तक हुई जांच, यहां के वाशिंदों के बीच ऊहापोह की स्थिति

लाॅकडाउन के दाैरान बलियापुर के रघुनाथ गांव का दृश्य



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baliyapur News - balliapur block39s population 140 lakhs only three bags of bleaching powder were found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UEePvD
via IFTTT

Comments