Skip to main content

Jharkhand daily news

(संतोष चौधरी व सरफराज कुरैशी की रिपोर्ट) काेराेना के लाॅकडाउन में गरीब और राेजाना कमाने-खाने वालाें पर संकट आ गया है। न खाना है और न ही पैसे। सीएम बार-बार आश्वासन दे रहे हैं कि सरकार किसी काे भूखे नहीं रहने देगी। बेशक उनकी बाताें में दम है। तभी जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9973311441 और 9934400722 जारी किया है। दैनिक भास्कर ने गुरुवार को जब इसकी रिएलिटी जांची तो पता चला कि फाेन करने के 24 घंटे बाद भी प्रशासन का हेल्प..लाइन.. में ही है। ऐसे सिस्टम में ताे काेराेना से पहले ही भूखे लाेग मर जाएंगे।

केस-1 भूखे बच्चों के लिए अन्न मांगा, पर देर रात तक सिर्फ दिलासा मिला

चुटिया से देवघर निवासी शाेभा ने गुरुवार काे सुबह 11.10 बजे हेल्पलाइन नंबर 9934400722 पर फाेन करके मदद मांगी। उनसे वार्ड पूछा गया और पका हुआभाेजन या खाद्यान्न की जानकारी मांगी गई। शाेभा ने खाद्यान्न की जरूरत बताई, ताकि बच्चाें काे खाना बनाकर खिला सके। बताया गया कि कुछ देर लगेगा, भेजते हैं। लेकिन रात 8 बजे तक खाद्यान्न नहीं पहुंचा।

केस-2 हिंदपीढ़ी सील, खाना नहीं भेज सकते...लाए भी तो आधा-अधूरा

हिन्दपीढ़ी की दो संस्था ने हेल्पलाइन नंबर पर फाेन करके जरूरतमंदों के लिए भाेजन मांगा। पांच घंटे बाद फाेन कर बताया गया कि हिंदपीढ़ी सील है, खाना नहीं भेज सकते। आप मोरहाबादी आएं। गुरुवार शाम छह बजे एक डेग में करीब 200 लाेगाें के लिए खिचड़ी भेजी गई। लेकिन प्लेट लाना भूल गए। एक घंटे में आने की बात कह चले गए, पर नहीं लौटे।

केस-3खाद्यान्न के लिए आप कतार में हैं न खाना मिला न ही दवा व गैस

डंगराटाेली से गाेड्डा निवासी सुनीता ने हेल्पलाइन नंबर 9934400722 पर फाेन खाद्यान्न मांगा। फाेन रिसीव करने वाली महिला ने वार्ड नंबर और भाेजन के पैकेट या खाद्यान्न की जरूरत पूछी। दवा-रसाेई गैस भी मांगी। जवाब मिला कि दवा-रसाेई गैस के लिए 1950 पर फाेन करें। खाद्यान्न के लिए लंबी लाइन है। खबर लिखे जाने तक कुछ नहीं मिला था।

केस-4खाना नहीं पहुंचने पर दोबारा फोन किया तो स्वीच ऑफ आता रहा

गैराज में करने वाले पिस्कामोड़ निवासी राेशन कुमार ने 9973311441 पर फाेन करके दाे दिनों से खाने के लिए भाेजन नहीं हाेने की बात कही। इस पर नाम, पता और वार्ड नंबर पूछा गया। राेशन काे बताया गया कि बना हुआखाना जाएगा कुछ देर इंतजार करना हाेगा। शाम सात बजे राेशन ने दुबारा इस नंबर पर फाेन किया ताे यह मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था।

लापरवाही... फेल हाे रहा सिस्टम, परेशान हाे रहे लाेग

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की रसोई, दाल-भात केंद्र या सामुदायिक किचन से खाना अाैर जरूरतमंदों काे खाद्यान्न पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लेकिन जरूरतमंद इतने हैं कि सभी काे सीमित समय में खाना या खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन के पास नहीं है। इसलिए मदद की उम्मीद पर फाेन करने वालाें की निराशा बढ़ते जा रही है।

डीसी का दावा... सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे भाेजन

डीसी राय महिमापत रे ने दावा किया है कि सभी जरूरतमंदों काे भाेजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन नंबर पर जाे भी फाेन अा रहे हैं वहां खाना भेजने का प्रयास हाे रहा है। जहां कुछ कमी है उसे भी दूर करके हरेक जरूरतमंदों तक भाेजन पहुंचाएंगे। दाल-भात केन्द्रों से भी लाेग खाना खा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जैसी खिचड़ी प्रशासन भेज रहा है वैसी ही खिचड़ी पक रही है हेल्पलाइन और मदद करने में।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ViNvlH
via IFTTT

Comments