प्रखंड के ग्राम बेकोबार निवासी रेखा देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने पति के दोनों किडनी खराब हो जाने को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। उन्हाेंने कहा है कि उनके पति उमेश गिरि का दोनों किडनी खराब हो गया है। जिसका इलाज कराने में वे असमर्थ है, चूंकि व एक गरीब परिवार से आती है और उनके परिवार में पति के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके छोटे छोटे चार बच्चे है। उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उनके पति का समुचित इलाज सरकारी सहायता पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके घर का एक मात्र जीवकोपार्जन का साधन उसके पति को नई जिंदगी मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर देशभर में की गई लॉकडाउन के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और उनके पति किडनी के बीमारी के कारण पुणे से घर चले आए है। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण वे उनका इलाज कराने में सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्होंने सरकारी सहायता देने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SeNHly
via IFTTT
Comments
Post a Comment