Skip to main content

Jharkhand daily news

चैनपुर प्रखंड के हाटा पंचायत के गांवों की गलियों व चौक चौराहों पर सेनेटाइजर का छिड़काव सोमवार किया गया। हाटा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस की ख़ौफ़ से पूरी दुनिया सहमी हुई है। पूरे देश में लाकडाउन लगाकर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। पंचायत के सभी गली मुहल्लों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। गांव के ग्रामीणों को घर में ही रहने तथा बेवजह बाहर नहीं निकलने का संदेश दिया जा रहा है।

आज पंचायत के कई गांवों की गलियों को सेनेटाइज किया गया। इस दौरान लोगो से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई। साथ ही अपना हाथ साबुन से बार बार धोते रहने व घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क या गमछा का इस्तेमाल करने की बात कही गई। विदित हो कि प्रखंड में कोरोना का पाजिटिव मरीज मिलने के बाद संक्रमित एरिया को सील कर दिया गया है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The villages of Hata Panchayat were sanitized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQS8g1
via IFTTT

Comments