Skip to main content

Jharkhand daily news

राजधानी का हिंदपीढ़ी क्षेत्र काेराेना वायरस का हाॅट स्पाॅट बन गया है। यहां सात मरीज काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। पूरा एरिया सील है। इन सबके बावजूद सफाई कर्मचारी जान जाेखिम में डालकर यहां सैनिटाइजेशन के काम में जुटे हैं। पर कुछ असामाजिक तत्व इन पर थूक कर इनका मनाेबल ताेड़ने लगे हैं। गुरुवार काे नगर निगम की इंफाेर्समेंट टीम के साथ ये लाेग घराें काे सैनिटाइज करने में जुटे थे। नाला राेड पर जैसे ही टीम ने केमिकल का छिड़काव शुरू किया, कई युवकाें ने छत से उन पर थूकना शुरू कर दिया। कुछ लाेगाें ने 10-10 रुपए के नाेट पर थूक लगाकर निगम कर्मियाें पर फेंका। इसके बाद इंफाेर्समेंट अफसर राजेश गुप्ता मुहल्ले काे सैनिटाइज किए बिना ही वाहन लेकर वहां से निकल गए। उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार काे इसकी जानकारी दी। उन्हाेंने इस मामले काे डीसी-एसएसपी के सामने रखने का भराेसा दिया है। हालांकि देर रात तक काेई कार्रवाई नहीं हुई थी।

सफाईकर्मियाें का हिंदपीढ़ी में सैनिटाइजेशन से इनकार
वार्ड 22 के पार्षद पति द्वारा मारपीट करने से नाराज सफाईकर्मियाें काे किसी तरह समझा-बुझाकर हिंदपीढ़ी भेजा गया था। लेकिन थूक फेंकने की घटना के बाद सफाईकर्मियाें ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कूड़ा उठाने और सैनिटाइजेशन से साफ इनकार कर दिया। सफाईकर्मियाें ने कहा कि अब वे किसी भी हाल में हिंदपीढ़ी नहीं जाएंगे। कुछ कर्मचारियाें ने हड़ताल करने की बात कही। उप नगर आयुक्त ने उन्हें समझाया कि संकट की इस घड़ी में हड़ताल उचित नहीं है। गंदी हरकत करने वालाें से सख्ती से निपटा जाएगा। लेकिन कर्मचारियाें ने हिंदपीढ़ी में काम करने से इनकार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सफाईकर्मियाें ने कहा कि अब वे किसी भी हाल में हिंदपीढ़ी नहीं जाएंगे। कुछ कर्मचारियाें ने हड़ताल करने की बात कही। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yGS01R
via IFTTT

Comments