Skip to main content

Jharkhand daily news

लेंबुआ गांव मे शौच करने गई 25 वर्षीय महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश मे आया है। भुक्तभोगी महिला ने आवेदन मे कहा है कि बीते 22 अप्रैल सुबह पांच बजे नदी शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही बिनोद साव सुनसान का फायदा उठाकर मेरे पलु से मुंह ढक कर झाड़ी में दुष्कर्म किया। साथ ही सोने की चेन छीन लिया। इस दौरान धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताना नही। नहीं ताे तेरी सास का हाल किया है। वही हाल तेरा भी करगें। और अपनी सास से कहना की पहले जो प्राथमिकी किया है उसे जल्द उठा ले। इधर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला को मेडिकल जांच करा कर अनुसंधान मे जुटी है। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SffTVd
via IFTTT

Comments