Skip to main content

Jharkhand daily news

कोडरमा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से कोरोना वैश्विक महामारी के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में कुल 4 लाख 24 हजार 630 रुपए की सहायता राशि भेजी गई है। व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोडरमा न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने तीन दिनो का वेतन, न्यायालय के तृतीय वर्गीय कर्मचारियों ने दो दिनों के वेतन व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने एक दिन के वेतन और कोर्ट मैनेजर ने दो दिन के वेतन का भुगतान किया है। न्यायिक पदाधिकारियों की ओर से कुल 1 लाख 45 हजार 318 रुपए व न्यायालय के कर्मचारियों अौर कोर्ट मैनेजर की ओर से कुल 2 लाख 79 हजार 312 रुपए का भुगतान प्रधानमंत्री केयर्स फंड में किया गया है। इस प्रकार पूरे न्यायमंडल की ओर से कुल 4 लाख 24 हजार 630 रुपए की राशि सहायता केयर्स फंड में भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sent a quarter of a million rupees in Prime Minister's Cares Fund


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3azUCvX
via IFTTT

Comments