Skip to main content

Jharkhand daily news


बलियापुर|जम्मू कश्मीर से लाैटे चार लाेग शनिवार काे बलियापुर सीएचसी पहुंचे। सभी एक ही परिवार के हैं। चिकित्सक काे बताया कि उक्त लाेग 16 मार्च काे लाेटे थे। सुरक्षा काे देखते हुए जांच कराने पहुंचे हैं। चिकित्सकाें के अनुसार जांच में चाराें में इस तरह का काेई लक्षण नहीं मिला। इसके बाद सभी काे चाैदह दिनाें तक घराें में क्वॉरेंटाइन में रहने अाैर सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात कह कर छाेड़ दिया गया। इसके अलावा एमओसीपी के एक युवक जाे 16 मार्च को दिल्ली से एमओसीपी आया था। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बलियापुर सीएचसी लाया व जांच की। मामला संदिग्ध हाेने के कारण उसे जांच के लिए धनबाद के पीएमसीएच भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UJc5xi
via IFTTT

Comments