Skip to main content

Jharkhand daily news

घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार सदस्यीय चिकित्सा दल द्वारा प्रखंड के अरंगी, जामटोली, बेलाहटोली में स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। इस ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के चार सदस्यीय स्वास्थ्य दल में शामिल डाॅ. मनीषा एवं डॉक्टर फरजाना द्वारा ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण फेस मास्क या साफ कपड़े से हमेशा अपने नाक मुंह को बांध कर रखें। साथ ही साथ ग्रामीणों से बैठक कर बुखार, सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी से संबंधित जानकारियां भी ली गयी। साथ ही बताया कि प्रत्येक ग्रामीण साफ सफाई में पूरी तरह ध्यान दें। साबुन से हाथ धोएं।
साथ ही साथ गांव में सोशल डिस्टेंस का पालन अधिक से अधिक करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के चार सदस्यीय स्वास्थ्य दल में शामिल डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर फरजाना, बीटीटी बबीता देवी एवं पारसनाथ साहू द्वारा आरंगी, जामटोली, बेलाहटोली भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए करोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन अधिक से अधिक करने के लिए प्रेरित गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medical team runs health awareness program in three villages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y2AoYY
via IFTTT

Comments