तिलैया पुलिस की गश्ती दल ने मोरियावां कुरहा के मुख्य सड़क के किनारे गिरे हुए मोटरसाइकिल के पास से एक प्लास्टिक बोरा से 15 पॉलिथीन में करीब 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। इस संबंध में जब्ती सूची बनाकर अवैध शराब को उत्पाद विभाग को सौंपा गया। थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर द्वारा उत्पाद अधीक्षक दिए गए जानकारी में कहा गया है कि मंगलवार सुबह 8 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार व सशस्त्र बल के द्वारा ग्राम मोरियावां कुरहा के मुख्य सड़क के किनारे एक मोटरसाइकिल गिरे हालात में देखा। मोटरसाइकिल के पास एक प्लास्टिक बोरा भी पाया गया। आसपास के लोगों ने पता किया कि मोटरसाइकिल हसुआधारण निवासी महेश यादव द्वारा चलाया जा रहा था, जो गश्ती दल के वाहन को दूर से देखकर बाइक व बोरा छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। गश्ती दल द्वारा प्लास्टिक बोरा को खोलकर देखने पर उसमें 15 पॉलिथीन में महुआ शराब रखा था। प्रत्येक पॉलिथीन में करीब 3 लीटर अवैध महुआ शराब भरा हुआ था। बरामद वस्तुओं को घटना स्थल से जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया और जब्त सूचि व जब्त महुआ शराब को कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को लिखा गया। वहीं जब्त मोटरसाइकिल को थाना परिसर में रखा गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों द्वारा आरोपियों काे पकड़कर पुलिस को सौंपे जाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा की पुलिस
के पहुंचने के पूर्व आरोपी वहां से भाग चुके थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KFbAyk
via IFTTT
Comments
Post a Comment