किस्को और पेशरार प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध होने वाली चावल आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध नहीं करा कर किस्को में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉक डाउन में मध्याह्न भोजन के बदले सुखा वितरण के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनाज ले जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किस्को एवं पेशरार प्रखंड में संचालित 105 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अनाज एफएससी गोदाम में उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में पेशरार प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं को अनाज खुद के पैसे लगाकर ले जाना पड़ रहा है। पेशरार प्रखंड के सीरम, तुईमु एवं हेसाग पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंगनबाड़ी सेविकाओं को एफएससी गोदाम में उपलब्ध कराया गया 1से 2 क्विंटल अनाज ले जाने में 500 से 1000 रुपए तक खर्च हो जा रहा है। मामले पर किस्को सीडीपीओ का कहना है कि सभी प्रखंड इसी तरह सेविका अनाज खुद से ले जाते हैं। ट्रांसपोर्टिंग से संबंधित राशि को लेकर किसी तरह का कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। डीएसडब्ल्यूओ मनीषा तिर्की का कहना है कि मामले से अवगत होकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xPeHB8
via IFTTT
Comments
Post a Comment