भगतडीह | करोना वायरस काे लेकर डीजीएमएस ने बीसीसीएल प्रबंधन को सरकार के निर्धारित मापदंडों का पालन खदानों में भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसको लेकर बस्ताकोला क्षेत्र के विक्ट्री व चांदमारी भूमिगत खदान में नियम को कड़ाई से पालन करने के लिए कोलियरी पीओ उद्धव प्रसाद ने संयुक्त मोर्चा के नेताओं से वार्ता की। वार्ता में बीसीकेयू नेता नागेंद्र यादव ने कहा कि ड्रिल मैन, ट्रामर बोरहोल सहित ऐसे कई कार्य हैं जो कर्मी एक साथ मिलकर करते हैं। ऐसे में लॉकडाउन रहने तक तत्काल कोलियरी का उत्पादन सहित अन्य कार्य बंद करा दिया जाए।
इमरजेंसी सेवा चालू रखी जाए। वहीं कर्मियों की सभी सुविधा बहाल रखी जाए। कोलियरी के कर्मियों की सुविधा में कटौती बर्दाश्त
नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dH7ZgB
via IFTTT
Comments
Post a Comment