Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड नवनिर्माण दल द्वारा गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची व पश्चिमी सिंहभूम के चेन्नई में फंसे 15 प्रवासी महिला व पुरुष मजदूरों के लिए राशन, तेल, साबुन सहित जरूरत के सभी तरह का सामग्री की व्यवस्था कराई गई है। ज्ञात हो कि जिले के कामडारा सरिता निवासी फगुआ मांझी, रघुनाथ सिंह, टेनसे मुंडा, जीतवहान मांझी,संतोष मांझी एवं जिले के अलावे खूंटी जिला स्थित कर्रा, तपकरा निवासी करमा बरला, सिमडेगा जिला अंतर्गत जलडेगा प्रखंड के पैतानो निवासी जीवन कैथा, कुटंगीया के जुएल जोजो, रांची जिला अंतर्गत लापुंग थाना क्षेत्र के बाकाकेरा के बिनिता बरला, पश्चिमी सिंहभूम के गोविंदा मांझी सहित 15 मजदूर चेन्नई के कोला प्लांट थिरुनीरमलाई तांब्रम में 2 माह पूर्व रोजी-रोटी की खोज में गए मजदूर फंस गए हैं।लॉकडाउन में मजदूरों को सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार सिर्फ चावल देते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhanad leader provided food to trapped laborers in Chennai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KwuIys
via IFTTT

Comments