Skip to main content

Jharkhand daily news

किस्को प्रखंड के परहेपाट पंचायत अंतर्गत किस्को निवासी लालदेव उरांव की पत्नी शांति उरांव को पंचायत द्वारा गरीब जरूरतमंद को मिलने वाला राशन नहीं मिला। ना ही किसी अन्य संस्थान से अनाज मिला है। शांति उरांव के द्वारा बताया गया कि उनका राशन कार्ड नहीं है। पति बाहर कमाने गए हुए हैं और घर पर छोटे-छोटे 4 बच्चे हैं। दिन में तो किस्को थाना के भोजनालय से भोजन उपलब्ध हो जाता है। परंतु सुबह और शाम में बच्चों को खिलाने को लेकर समस्या बनी रहती है। बताया कि परहेपाठ पंचायत के मुखिया सुखमणि लकड़ा से अनाज की मांग किए जाने पर उनके द्वारा अनाज खत्म हो जाने की बात कह कर नहीं दिया गया। मामले की जानकारी किस्को निवासी समाजसेवी अंजू देवी को मिलने के बाद किस्को बीडीओ संदीप भगत और बीएसओ शंकर प्रसाद से बात कर महिलाओं को फिलहाल के लिए 5 केजी चावल, चना एवं गुण उपलब्ध कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The needy did not get ration from panchayat in Kisco


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zvT49m
via IFTTT

Comments