Skip to main content

Jharkhand daily news

जयनगर थाना में मंगलवार को नए थाना प्रभारी के रूप में श्यामलाल यादव ने अपना पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व यादव तिलैया थाना में अवर निरीक्षक के रुप में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की क्षेत्र के लोगों सुरक्षा व न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या को लेकर बेहिचक थाना आए। उनकी समस्या पर पहल कर न्याय दिलाने का काम करूंगा। उन्होंने ग्रामीणों से लॉकडाउन में घरों में रहने की अपील की। उल्लेखनीय हो की जयनगर के निवर्तमान थाना प्रभारी सोनी प्रताप को एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आराेप में निलंबित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ShjFh3
via IFTTT

Comments