Skip to main content

Jharkhand daily news

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम लोगों को दिखाया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रसारित लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम को किस्को प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन एवं प्रज्ञा केंद्र में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री के द्वारा देश के सरपंचों से रूबरू हुए इसे देखकर जनप्रतिनिधि काफी प्रभावित हुए। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की बात कही। लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा पंचायत, जिले और राज्य आत्मनिर्भर बनें, ताकि अपनी जरूरतों को पूरी किया जा सके। साथ ही पीएम ने ई-स्वराज पोर्टल और ई-ग्राम स्वराज एप भी लॉन्च की जाने की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि यह एप्प पंचायत के विकास कार्यों, फंड और कामकाज की जानकारी मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोशल डिस्टेंस बनाकर पीएम का लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम देखते लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x7c1OJ
via IFTTT

Comments