Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के तेलियाहीह में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश मे आया। यह घटना बीते सोमवार शाम चार बजे की है। इस बाबत नाबालिग के पिता ने स्थानीय थाना मे आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगाई है। दिए आवेदन मे कहा है कि सोमवार शाम चार बजे मेरी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर के समीप जंगल मे गाय चराने गई थी। इसी बीच गांव के ही अमृत साव के शादी शुदा पुत्र गंगाधर साव उर्फ बिनोद साव अपने पत्नी व बच्चे के साथ जंगल गए थे। बच्ची को देखकर वह चॉकलेट देने का बहना कर छेड़ छाड़ करने लगा। जिसके बाद बच्ची अपना घर पहुंची और पुरी घटनाक्रम को अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 58/20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KKlMFI
via IFTTT

Comments