उपयुक्त आकांक्षा रंजन ने सेन्हा क्षेत्र का बुधवार को भ्रमण कर प्रखंड का हाल जाना। उन्होंने सेन्हा पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों से मिल कर उनके स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने कल्हेपाट में रोड किनारे लगे बाजार को कल्हेपाट मैदान में लगवाने के निर्देश दिया।
ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। फिर उन्होंने कण्डरा में बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उपयुक्त ने निर्देश दिया कि चेकपोस्ट में तैनात पुलिस जवान सुबह जल्दी चेकपोस्ट में आ जाएंगे और दूसरे जिला से चार पहिया और दो पहिया वाहनों को किसी भी हाल पर आने जाने न दें। बिना काम का घूमने वालों के वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yeTe4H
via IFTTT
Comments
Post a Comment