कोरोना महामारी को लेकर बाहर से आए लोगों की जांच को लेकर पूर्व में बनाई गई टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों की कि जा रही जांच पर निगरानी को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश के बाद एसडीओ विजय वर्मा द्वारा इसकी रैंडमली जांच शुरू की गई है, ताकि बीमारी से ग्रसित किसी भी व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया जा सके। एसडीओ वर्मा ने बताया कि बाहर से आए लोगों की जांच को लेकर पूर्व में प्रखंड के बीडीओ स्तर से सहिया, सेविकाओं व पोषण सखी को घर घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करने व उनमें बीमारी के लक्षण पाए जाने से संबंधित रिपोर्ट प्रखंड के पदाधिकारी व मेडिकल टीम को देने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा टीम के स्तर से किए जा रहे कार्यों के मॉनिटरिंग का जिम्मा उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा घर घर जाकर की जा रही जांच के संबंध में निरीक्षण को लेकर उनके द्वारा जिला कंट्रोल रूम को प्रतिदिन टीम के साथ बात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के द्वारा उन्हें प्रतिदिन इसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसपर उनके द्वारा प्रतिदिन टीम द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में वहां के जनप्रतिनिधियों से रैंडमली जानकारी ली जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि टीम द्वारा वास्तविक रूप से कार्य किए जा रहे है या नहीं। एसडीओ ने बताया कि इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए संदिग्ध लोगो की पहचान किया जाना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर टीम द्वारा घर घर जाकर व्यक्तियों की जांच कराई जा रही है। टीम को जांच के दौरान बाहर से आए लोगों की संख्या व उनमें बीमारी के लक्षण के अलावा घर के लोगों के द्वारा सेनिटाइजर व मास्क के प्रयोग किए जाने, होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों द्वारा इसका पालन किए जाने के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेवारी दी गई है। एसडीअो ने बताया कि कंट्रोल रूम को एक फाॅर्मेट बनाकर दिया गया है, जिसके आधार पर उनके द्वारा जानकारी इकट्ठा की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xVKHDL
via IFTTT
Comments
Post a Comment