Skip to main content

Jharkhand daily news


मंदिरों में उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने दिन के 11 बजे बाजारों को भी बंद करा दिया। दरअसल, पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद लोग मंदिरों के सामने से हट कर दुकानों में चले गए। इसे देखते हुए पुलिस ने दवा ओर राशन दुकानों को भी बंद करा दिया।

भीड़ को काबू करने के लिए दुकानों को भी कराया बंद

धनबाद | रामनवमी को लेकर सुबह में हनुमान मंदिरों में ध्वज अर्पण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति एेसी बन गई कि पुलिस को भीड़ हटाने पड़ी। शहर के हीरापुर हटिया स्थित महावीर मंदिर, रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर व स्टेशन रोड बजरंगबली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ को पुलिस ने हलका बल का इस्तेमाल कर हटाया। भीड़ की सूचना पर डीएसपी विधि-व्यवस्था मुकेश कुमार पहुंचे अौर इन मंदिरों को बंद कराया। मंदिरों में पूजा करने पहुंचे लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अाग्रह किया गया। पुलिस की तैनाती के बाद लोगों की भीड़ कम हो गई। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा की। कई लोगों ने घरों में ही पूजा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baghmara News - police closed temples in view of the danger of crowd of people gathered to offer the flag on ramnavmi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39IhxV7
via IFTTT

Comments