झरिया/तिसरा|लाॅक डाउन के दाैरान खस्सी का मांस बेचने वालाें पर रविवार काे कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। झरिया के बाेरा पट्टी, उपर कुल्ही, थाना माेड़, भगतडीह अादि स्थानाें पर झरिया पुलिस ने छापामारी की। कुछ स्थानाें पर मांस दुकान खुले थे। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गयी। पुलिस ने हिदायत देते हुए मांस दुकाने बंद कराया। वही चंादकुईया माेड़ अाैर मुकुंदा में तिसरा पुलिस ने छापामारी कर दाे मांस बिक्रेताअाें काे धरदबाेचा। छापामारी हाेते ही उक्त दाेनाे स्थानाें पर भगदड़ मच गयी। पुलिस ने चांदकुइया मोड़ के प्रदीप रवानी और मुकुंदा के सुजीत मोदक काे हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्राें मेें खुले अाम खस्सी का मांस बेचने की शिकायत किसी ने एसएसपी से की थी। जिसके अालाेक मेंं झरिया व तिसरा पुलिस ने छापामारी की। हालांकि पकड़े गये दोनों व्यक्तियाें ने मीट बेचने की बात से इंकार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34bGOWV
via IFTTT
Comments
Post a Comment