चलकुशा थाना क्षेत्र रागडीह व पलमा के बीच शुक्रवार को बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। इससे चालक समेत उसपर सवार घायल हाे गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर दुमदुमा पुल बराकर नदी से बालू लेकर वापस बेलकपी लाैट रहा था। इस इसी दाैरान रागडीह व पलमा की छाेटी पुलिया के पास अनियंत्रित हाेगा पलट गया। चलकुशा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दाेनाें घायलाें काे इलाज के लिए भेज दिया। घायल हाेने वालाें में चालक 40 वर्षीय चालक तुलसी रजक अाैर मजदूर 48 वर्षीय सुरेश साव शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzR0ve
via IFTTT
Comments
Post a Comment