Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सूचना भवन में हजारीबाग शहरी क्षेत्र के किताब दुकानदारों के साथ बैठक की गई। हजारीबाग में कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर किताब दुकानदारों के साथ बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि हजारीबाग के शहरी क्षेत्रों में किताबों तथा स्टेशनरी की दुकानें खुल रही हैं और ऐसा पाया गया है कि उन जगहों पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो रही है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जारी विभिन्न आदेशों में यह अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छूट लॉकडाउन में नहीं है फिर भी कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा इसकी अवहेलना की जा रही है। पुनः उन्होंने उपस्थित किताब दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य सदस्यों को इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृति नहीं करने की बात कही। साथ ही उन्होंने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए हजारीबाग शहर के किताब दुकानों की सूची तैयार कर 2 दिनों के अंदर उपलब्ध करवाने की बात कही। ताकि किताबों की जरूरत को देखते हुए होम डिलीवरी या रोस्टरवार दुकान खोलने के संबंध में निर्णय लिया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किताब दुकानदारों के साथ बैठक करती एसडीओ


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35eFVxn
via IFTTT

Comments