सीआरपीएफ बटालियन 218 के कमांडेंट एच. रंजीत सिंह के निर्देश पर चैनपुर के सिलफरी ग्राम मे सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट बबलू राम द्वारा लगभग एक सौ गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच चावल, दाल,नमक, तेल,साबुन, मास्क, सेनेटाईजर जैसे जरूरत के सामग्रियों का वितरण किया गया। कम्पनी के एच रंजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है इस मौके पर मुख्य रुप से महेंद्र सिंह, मृत्युंजय कुमार झा, अनमोल कोरे चैनपुर थाने के अधिकारी समेत स्थानीय मुखिया उपस्थित थे।
उधर सीआरपीएफ बटालियन 218 के कमांडेंट एच. रंजीत सिंह के निर्देश पर डुमरी टांगरडीह सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राधेश्याम के नेतृत्व में लगभग एक सौ गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VUE7Ff
via IFTTT
Comments
Post a Comment