Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर थाना के सामने स्थित एलआईसी ऑफिस में मंगलवार को कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एलआईसी ऑफिस में अनुबंध के आधार पर नियुक्त सिक्युरिटी गार्ड राधेश्याम शर्मा ने ऑफिस के छत पर चढ़ कर हवाई फायरिंग कर दिया। बताया जाता है कि एलआईसी ऑफिस के पास में ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर गार्ड की कही सुनी हो गई थी। इसी बात को गार्ड ने बगैर कुछ सोचे समझे ऑफिस के छत पर चढ़ कर हवाई फायरिंग कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। ऑफिस के इंचार्ज गौतम कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर थाना ले आई। थाना में गार्ड गोली चलाने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया। इसके बाद एलआईसी ऑफिस के इंचार्ज के आवेदन के आधार पर गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार गार्ड का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। गार्ड ने बेवजह गोली चलाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xhq3NX
via IFTTT

Comments