कर्रा थाना क्षेत्र के जलंगा गांव में लकवा से लाचार 75 साल के बुजुर्ग कृष्णा गोप की मौत हाे गई। काेराेना संक्रमण के संदेह में बुजुर्ग का शव माॅर्चरी में रख जांच के सैंपल रिम्स भेजा गया है। मृतक के 10 परिजनाें काे खूंटी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मृतक कृष्णा गोप के छोटे भाई नारायण गोप उसी ट्रेन के कोच में अटेंडेंट था जिससे मलेशियाई मूल की कोरोना पाॅजिटिव महिला दिल्ली से रांची आई थी। गांव वालाें की शिकायत पर इसी कारण प्रशासन ने पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया है।
अटेंडेंट नारायण काे पहले ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। उसकी जांच रिपाेर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, उसे अब भी कर्रा के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। नारायण के अनुसार, उनके बड़े भाई को कई बीमारी थी। हाल में उन्हें लकवा हुआ था, जिससे वे लाचार थे। इधर, पोस्टमार्टम से पूर्व बुजुर्ग के कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई। जांच रिपोर्ट आने तक पार्थिव शरीर सुरक्षित रखा जाएगा। उसके सभी परिजन भी आइसोलेशन वार्ड में रहेंगे।
61 वर्षीयकोरोना संदिग्ध की मौत
रिम्स में बुधवार काे एक और कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। मृतक बरियातु के बड़गाईं स्थित शिवजी नगर की रहने वाली 61 वर्षीय महिला थी। महिला का सैंपल लिया जा चुका था, मगर जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। तभी ये स्पष्ट हो पाएगा कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस महिला को मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। ये उन मरीजों में शामिल थी जिन्होंने उसी नेफ्रोन क्लीनिक से डायलिसिस करवाया था जहां से हिंदपीढ़ी की कोरोना पाॅजिटिव महिला ने डायलिसिस करवाई थी। फिलहाल महिला का शव मोर्चरी में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JSIivU
via IFTTT
Comments
Post a Comment