चोपनाडीह में विवाहिता ने मरकच्चो थाना में गांव के ही जयदेव कुमार यादव(22) पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। अाराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता काे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आवेदन में कहा गया है कि 26 अप्रैल अपराह्न 3 बजे वह अपने नए घर से पुराने घर की ओर जलावन की लकड़ी लाने जा रही थी। इसी दौरान जयदेव कुमार यादव ने उसके पेट पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई । इसके बाद आरोपी ने उसे गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गले से सोने का चेन भी आरोपी ने छीन लिया । इसी दौरान उनका पति उसे खोजते हुए गौशाला पहुंचे तो आरोपी मारपीट करते हुए वहां से भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ybw3Te
via IFTTT
Comments
Post a Comment