दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज जमात से बरोरा लौटे 65 वर्षीय एक व्यक्ति को प्रशासन ने गुरुवार को खोज निकालने के बाद जांच के लिए पीएमसीएच भेजा। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा पंचायत के लोगों ने जब उसे जांच कराने को कहा तो उसने धौंस दिखाई। कहा कि धनबाद एसडीओ से फोन पर बातचीत हुई है। वे मेरे लिए स्पेशल गाड़ी की व्यवस्था कर रहे हैं। गाड़ी आने पर ही धनबाद जाऊंगा। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस के समक्ष भी वह जांच के लिए आनाकानी करता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाई ताे वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर जांच कराने के लिए धनबाद के लिए निकल गया। मालूम हो कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा दो दिन पूर्व उसके घर के सामने एक नोटिस चिपकाया गया था, जिसमें लिखा था कि इस घर में दूसरे शहर से लोग आए हैं। इसलिए अनावश्यक इनसे कोई नहीं मिलें। लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति दो मार्च को निजामुद्दीन में आयोजित जमात से घर लौटा है।
चिरकुंडा| चिरकुंडा नगर परिषद के आश्रयगृह में बने क्वारेंटाइन सेंटर में गुरुवार को राजस्थान और पंजाब से पश्चिम बंगाल जा रहे 20 लोगों को रखे जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। झारखंड सीमा में बंगाल में प्रवेश करने से पहले वाहन में सवार बीस लोगों को पकड़ा गया, जिनमें दो बच्चे, आठ महिलाएं व दस पुरुष शामिल हैं। सभी का कोरोना टेस्ट हो चुका है। सभी नेगेटिव मिले। यहां भी सभी का थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया। सभी को क्वारेंटाइन में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344vR9z
via IFTTT
Comments
Post a Comment